फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three home burns

तीन घर जले

Sun, 17 Jan 2016 10:57 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three home burns
सकरन थाना क्षेत्र के कुर्मिनपुरवा मजरा उमरा कलां गांव में शनिवार देर रात पिता-पुत्रों के तीन घरों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है। पीड़ितों ने चार लोगों पर घरों में आग लगाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सकरन इलाके के कुर्मिनपुरवा मजरा उमरा कलां गांव निवासी कामता अपने दो पुत्र रामू व चुरई के साथ अगल-बगल मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार देर रात अचानक तीनों लोगों के घरों में आग लग गई। शोरशराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने मिलकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया, मगर तब तक तीनों घरों का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


कामता के मुताबिक अग्निकांड में 10 हजार रुपये की नगदी सहित तीनों घरों में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कामता का आरोप है कि गांव निवासी अमरनाथ व संदीप तथा तालगांव क्षेत्र के छिछिया निवासी उपेंद्र व अशोक ने रंजिश में उनके घरों में आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामता ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस बारे में एसओ रामबाबू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, आग लगने की सूचना पाकर लेखपाल ने गांव जाकर पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed