{"_id":"d74e396c647edff6576b36bfc972aaa3","slug":"three-children-from-drowning-in-the-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक बालिका समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों नारी का साग तोड़ने गए थे। तालाब के गहरे पानी में पहुंचने की वजह से डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तीनों चचेरे भाई-बहन थे। हादसा एक-दूसरे को डूबने से बचाने के चक्कर में हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
पिसावां के ग्राम कीरतपुर निवासी उमेश कुमार की पुत्री चहीता देवी (13) परिवार के ही इंद्रपाल के पुत्र धर्मेंद्र (12) व रामदयाल के पुत्र अमित के साथ नारी का साग तोड़ने रामकोट के ग्राम मिश्राखेड़ा स्थित तालाब गए थे।
विज्ञापन
यहां पर तीनों तालाब में उतरकर नारी का साग तोड़ रहे थे। इसी बीच अमित गहरे पानी में पहुंच गया। संतुलन बिगड़ने से वह डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में धर्मेंद्र व चहीता देवी भी गहरे पानी में चले गए और तीनों डूब गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगा दी और तीनों बच्चों को किसी तरह तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही एसडीएम मिश्रिख अजय कुमार श्रीवास्तव, रामकोट थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, पिसावां थानाध्यक्ष रंधा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसडीएम पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें नियमानुसार मदद का आश्वासन भी दिया।