{"_id":"577020a94f1c1b2e5879abdf","slug":"three-arrested-on-charges-of-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने कोटेदार से वसूली के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से कई समाचार पत्रों के फर्जी आईकार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम असोढ़र निवासी मोहम्मद रियाज खान कोटेदार हैं। आरोप है कि बीते एक सप्ताह से तीन लोग खुद को पत्रकार बताकर 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रविवार को तीनों कोटेदार के घर पहुंचे और डीएम के नाम का एक पत्र दिखाते हुए कार्रवाई की बात करने लगे।
विज्ञापन
कोटेदार को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष मनोज यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जांच की तो पता चला कि उनके पास मौजूद डीएम का लेटर फर्जी है। तीनों ने पत्रकार बताते हुए रौब गांठा। इस दौरान उनके पास कई समाचार पत्रों के फर्जी आईकार्ड भी मिले हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों की पहचान रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी तौफीक अहमद, ग्रीन सिटी निवासी गौतम प्रकाश वर्मा व इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरथलपुर निवासी मजीब के रूप मे हुई है। तीनों के खिलाफ अवैध वसूली आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।