फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thief stolen goods home of Women Welfare Corporation Chairman

महिला कल्याण निगम की चेयरमैन के घर चोरी

Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thief stolen goods home of Women Welfare Corporation Chairman
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला कल्याण निगम की चेयरमैन व वरिष्ठ सपा नेत्री गीता सिंह के घर मंगलवार रात चोरों ने ढाई लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी व डॉग स्क्वॉयड टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के आर्यनगर में गीता सिंह का आवास है। मंगलवार रात चोर इनके घर में घुस गए। जिसके बाद कमरों का ताला तोड़ दस हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, रायफल व रिवॉल्वर की 20-20 कारतूस, 12 बोर बंदूक की 22 कारतूस सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए थे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच जांच की है। सीओ सिटी का कहना है कि ज्यादा सामान नहीं गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय चेयरमैन का परिवार घर पर नहीं था। सभी लोग लखनऊ गए थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने माल पार कर दिया। उनका कहना है कि मामले को लेकर तहरीर दी गई है। चोरी की जानकारी सुबह नौकर ने उन्हें दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed