फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Theft of 6.5 lakh

ले उड़े 6.50 लाख का माल

Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Theft of 6.5 lakh
घर में हुई चोरी - फोटो : amar ujala
लहरपुर कोतवाली इलाके में दो स्थानों से चोरों ने नकदी, जेवर, बर्तन व कपड़े समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। जानकारी होने पर दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन

 

लहरपुर कोतवाली इलाके के नवागांव खालेपुर निवासी रहमत ने बताया कि मंगलवार रात को चोर उसके घर में दीवार फांदकर घुस गए। जिसके बाद 38 हजार की नकदी, जेवरात, कीमती बर्तन व कपड़े समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो कमरे व अलमारी खुली पड़ी थी।

विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके अलावा   कोतवाली क्षेत्र के ही निमौरी गांव निवासी बाबू अली के घर रात को चोर घुस गए। यहां से चोरों ने यूके लिप्टिस बिक्री के रखे एक लाख 25 हजार कैश, जेवर, बर्तन सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की  जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed