फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man died from tractor-trolley overturns

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की जान गई

Wed, 17 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लेकर महमूदाबाद चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में कंडी चांदपुर मोड़ के पास तालाब में पलट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। इस पर पुलिस ने पंचनामा करके शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


रामपुर कलां थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी आमिर (18) पुत्र शरीफ  बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर महमूदाबाद चीनी मिल जा रहा था। क्षेत्र में कंडी चांदपुर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इस पर ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह से आमिर को बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर परिवारीजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया तो पुलिस ने पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed