{"_id":"583098fe4f1c1bf23c900250","slug":"the-villagers-protest-on-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे
महादेवा अटरा में जानलेवा हमले के नामजद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार न किए जाने से नाराज ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस की लापरवाही से हमलावर खुलेआम घूमकर पीड़ित पक्ष को धमका रहे हैं, लेकिन पुलिस जानकर अंजान बनी है। नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने एसपी से मिलने जिला मुख्यालय जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम महादेवा अटरा में बीते 15 नवंबर को क्रिकेट खेल रहे बच्चों में विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग की थी, जिसमें इसरत अली गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसरत का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल के भाई ने तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि नामजद हमलावर खुलेआम घूमते हुए पीड़ित पक्ष को धमका रहे हैं। पुलिसिया लापरवाही से खफा ग्रामीणों जावीद, इमरान, शमीम, जावेद, उसमान, सगीर आदि ने शनिवार को थाने का घेराव कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन