{"_id":"57e01e184f1c1ba269a826c7","slug":"the-two-sides-clashed-in-garbage-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, कई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, कई जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तम्बौर थाना क्षेत्र के कठूरा गांव में सोमवार को घूरा डालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि दूसरे पक्ष को मामूली चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
तंबौर के कठूरा गांव निवासी सुरेश व धीर सिंह पक्ष के बीच सोमवार को घूरा डालने का विवाद हो गया। सुरेश पक्ष घूरा डाल रहा था, जबकि धीर सिंह पक्ष उसे मना कर रहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में बात बढ़ने पर लाठी-डंडों व गुम्मे चलने लगे।
विज्ञापन
जिससे एक पक्ष का सुरेश व उसका बेटा उग्रसेन जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे पक्ष से के लोगों को भी मामूली चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन