{"_id":"583877404f1c1b663a13bb73","slug":"the-girl-died-in-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने छात्रा को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने छात्रा को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार दोपहर कॉलेज से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। गुस्साए छात्र चालक पर पिटाई के लिए टूट पड़े, लेकिन कॉलेज प्रबंधन के लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक चालक को बचा कर पुलिस को सौंप दिया। चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा किया।
बाद मेें स्कूल प्रबंधन के समझाने पर छात्र शांत हो गए। कोतवाल परशुराम सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक व वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी रवि कुमार सिंह की बेटी सिमरन सिंह (17) शहर से सटे लखीमपुर मार्ग पर स्थित सुमित्रा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी।
शुक्रवार दोपहर कॉलेज से छुट्टी होने पर साइकिल से घर के लिए निकली थी। जैसे ही वह निर्माणाधीन लखीमपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, वैसे ही लखीमपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी और छात्रा को कुचल दिया। यह माजरा देख वहां मौजूद अन्य छात्रों ने ट्रक को रोकने के लिए शोर मचाया। वहां मौजूद लोगों ने फौरन ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इतने में स्कूल के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे स्कूल प्रबंधन के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए छात्रा के सहपाठियों ने चालक को पीटने के लिए टूट पड़े। यह देखकर स्कूल प्रबंधन ने चालक को बमुश्किल बचाया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा भी किया। कोतवाल परशुराम सिंह ने मौके पर पहुंच कर वाहन, चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।