{"_id":"579658174f1c1b8f0221e53b","slug":"the-doctor-s-wife-robbed-of-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की पत्नी की चेन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक की पत्नी की चेन लूटी
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बेखौफ लुटेरों ने सोमवार सुबह मंदिर दर्शन को गईं चिकित्सक की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिधौली कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी चिकित्सक जेपी जायसवाल की पत्नी पुष्पा जायसवाल सुबह सिदेश्वर मंदिर गईं थीं।
इसी बीच जब वह मंदिर परिसर में थीं, तभी उचक्कों ने उनके गले से करीब एक लाख रुपए कीमत की सोने की चेन गायब कर दी। जब उन्हें गले से चेन गायब होने का अहसास हुआ तो पलट कर देखा, लेकिन तब तक उचक्के गायब थे। इसके बाद चिकित्सक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच की जा ही है।