{"_id":"c4f4f0f7b153b8acc049884c41645265","slug":"tempo-reflex-one-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो पलटा, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो पलटा, ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में मौनी अमावस्या स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक टैंपो अचानक पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को महमूदाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
सदरपुर के पोखराकलां गांव से 10 लोग इलाहाबाद संगम में मौनी अमावस्या का स्नान करने गए थे। मंगलवार सुबह वापस महमूदाबाद पहुंचे, जहां से टैंपो से ये लोग गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब टैंपो गोडैचा-महमूदाबाद मार्ग पर भिटौरा के निकट पहुंचा तो टैंपो का एक्सल टूट गया, जिससे टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टैंपो में सवार नत्था (45), मुकेश (15), राजरानी (60), सुनीता (40), नान्हू (35), बैजनाथ (50), कमला देवी (50), सुदामा (45), संबारी (48) घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नत्था को मृत घोषित कर दिया। शेष का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पोखराकलां गांव से घायलों के परिवारीजन भी महमूदाबाद सीएचसी पहुंच गए थे।