फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   teenager killed at protest of molesting

छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी का कत्ल

Mon, 22 Feb 2016 11:12 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
teenager killed at protest of molesting
घटना को शाम को सुनसान जंगल में अंजाम दिया गया है। वारदात का कारण किशोरी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार निवासी बनवारी लाल बेहद गरीब है। जिसकी वजह से उसकी पुत्री पिंकी(15) लोगों के घरों में बर्तन मांज कर घर के खर्च में सहयोग देती थी। सोमवार की शाम पिंकी शहर में काम निपटाने के बाद अपनी बड़ी बहन रिंकी देवी के साथ पैदल घर आ रही थी।
विज्ञापन


परिवारीजन के मुताबिक रास्ते में शिवपुरी निवासी कुलदीप व पुजारी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटर साइकिल से आ गया।

कुलदीप ने दोनों बहनों को जंगल में रोक कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर कुलदीप ने असलहा निकालकर पिंकी की कनपटी पर सटा दिया। इससे पहले कि दोनों बहनें कुछ समझ पातीं। उसने फायर कर दिया। इससे पिंकी घायल होकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके गिरते ही कुलदीप अपने साथियों संग भाग निकला। रिंकी के शोर मचाने पर सदर बाजार के लोग मौके पर पहुंचे। जो घायल पिंकी को लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकी के पिता बनवारी ने पुलिस को बताया कि कुलदीप लंबे समय से पिंकी को परेशान करता आ रहा है। कई बार विरोध करने पर विवाद भी हो चुका है।

इसके बावजूद उसने हरकत नही छोड़ी। वहीं पिंकी की बहन रिंकी ने बताया कि हमलावर ने यह कहते हुए गोली चलाई कि तू मेरी नही तो किसी की नही हो सकती। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर बाजार निवासी लोकेश व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।

एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि आरोपी लोकेश का मृतका से कुछ चक्कर था। लेकिन अब लोकेश का दोस्त कुलदीप मृतका को परेशान करता था। कुलदीप ने अपने साथ पुजारी आदि के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दी है। कुलदीप व पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


दहशत में थी बड़ी बहन
पिंकी को जिस दौरान कुलदीप उसके साथियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा। उस दौरान पिंकी की बड़ी बहन रिंकी उसके साथ थी। घटना के बाद रिंकी काफी दहशत में थी। वजह यह थी कि उसने अपनी बहन का कत्ल होते अपनी आंखों से देखा। जहां लवकुश ने पिंकी को दबोचा। वहीं उसके दो साथी असलहा तान कर खड़े रहे। इस वजह से दोनों बहने गोली चलने तक शोर भी नहीं मचा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed