{"_id":"576c1ea14f1c1bb40cb47d24","slug":"teenager-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुराचार
Amarujala Bureau
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से आम लेकर घर जा रही किशोरी को तालगांव इलाके में एक युवक ने रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने सड़क किनारे पड़े छप्पर में ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने घर जाकर आपबीती सुनाई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तालगांव इलाके की एक किशोरी (14) आम लेकर साइकिल से घर जा रही थी। जब वह तालगांव इलाके में पहुंची तो रास्ते में लोहरवाढीह मदनापुर गढ़ी गांव निवासी सुनील ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि सड़क किनारे पड़े छप्पर में ले जाकर आरोपी ने किशोरी संग रेप किया और भाग निकला।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई। इस पर परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने गए। इन लोगों ने आरोपी सुनील के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन