{"_id":"57e569684f1c1bc32ca822c5","slug":"teacher-thrased-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने ईंट न उठाने पर छात्र को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने ईंट न उठाने पर छात्र को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने स्कूल के सहायक अध्यापक पर पुत्र को पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चे के साथ मारपीट नहीं हुई है। वह साइकिल से गिरकर जख्मी हुआ था।
विज्ञापन
पिसावां के भिभरापुर गांव निवासी रेनू पत्नी लाखन का कहना है कि उसका बेटा अशोक (13) मूड़ाखुर्द स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। 14 सितंबर को स्कूल के सहायक अध्यापक प्रभात ने ईंट न ढोने पर उसके पुत्र को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
घटना के समय पति बाहर गए हुए थे। पति के घर पहुंचने पर शुक्रवार को उसने थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। प्रधानाध्यापक प्रमोद सिंह का कहना है कि छात्र साइकिल से गिरकर जख्मी हुआ था। पिटाई का आरोप गलत है। एसओ श्यामजी यादव का कहा है कि जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन