{"_id":"5a073fc34f1c1b6e548bc624","slug":"sugarcane-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से लगी आग, 10 बीघा गन्ना राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन से लगी आग, 10 बीघा गन्ना राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुआल
- फोटो : PHOTO
महोली में खेत के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार शनिवार को टूटकर एक खेत में गिर गया। इससे खेत में खड़ी दस बीघा गन्ने के फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्र के किसानों ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लुकटहा गांव के राजकुमार गुप्ता, संतोष कुमार व राम लोटन के खेत गांव के करीब ही हैं। शनिवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे वहां आग भड़क उठी।
विज्ञापन
इससे पहले कि किसी को घटना की भनक लगती। गन्ना धूं-धूंकर जलने लगा। आग को देख गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों किसानों की दस बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों ने पॉवर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की बिजली लाइनें जर्जर हैं।
विज्ञापन