{"_id":"578fb1d94f1c1b1d7fc4c0d6","slug":"sub-inspector-suspended-beaten-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटने वाला दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटने वाला दरोगा सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कस्बे में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को सरेराह पीटना कस्बा इंचार्ज को महंगा पड़ गया। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कस्बा इंचार्ज जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गाजीपुर निवासी तोताराम अपने मोहल्ले में ही किराना की दुकान चलाता है। मंगलवार शाम वह नशे में धुत होकर कस्बे में हंगामा करने लगा। खबर पाकर कस्बा इंचार्ज जितेंद्र यादव हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने पर भी युवक हंगामा करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने उसे काबू करने की कोशिश की। काबू में न आने पर कस्बा इंचार्ज ने बड़ागांव तिराहे के पास युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक की सरेराह हो रही पिटाई की, वहां मौजूद लोगाें में से किसी ने वीडियो क्लिप बना ली।
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने संबंधित दरोगा को फटकार लगाई। आईजी के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।