फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   someone threw acid on young man, serious

छत पर सो रहे युवक पर तेजाब फेंका, गंभीर

Sat, 03 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
someone threw acid on young man, serious
एसिड अटैक
पत्नी व बेटियों संग छत पर सो रहे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने शुक्रवार देर रात तेजाब से हमला कर दिया। चेहरे पर तेजाब पड़ने से युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की सूचना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


तंबौर के सुमली गांव निवासी हर्षित कुमार वर्मा (25) पुत्र रामसिंह अपनी पत्नी विनीता, विनीता की एक साल की बेटी लिटिल श्रेया, दूसरी पत्नी शालिनी वर्मा, शालिनी की दो बेटियों प्रतीक्षा व स्वीटी के साथ शुक्रवार रात छत पर सो रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों ने हर्षित पर तेजाब से हमला कर दिया।
विज्ञापन


तेजाब के हमले से उसका चेहरा, गला व शरीर के कई अंग बुरी तरह से झुलस गए। हर्षित का शोर सुनकर पत्नी व बेटियों की भी नींद खुल गई। चीख सुनकर पड़ोस के लोग भी दौड़ पड़े। आननफानन एंबुलेंस से सीएचसी तंबौर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती हर्षित ने बताया कि रात को वह छत पर सो रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसने किसी से रंजिश से भी इन्कार किया है।


उसकी मानें तो तेजाब फेंकने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर दी थी। उधर, जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं है और न ही किसी ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed