{"_id":"5cdc569dbdec220724487d02","slug":"soldiers-beaten-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पकड़ने गए सिपाही को महिलाओं ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरोपी को पकड़ने गए सिपाही को महिलाओं ने पीटा
Wed, 15 May 2019 11:42 PM IST
आलोक alok
न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर
Published by: आलोक alok
Updated Wed, 15 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे बम्भनपुरवा गांव में छेड़खानी के आरोपी को दबोचने गई यूपी 100 की बाइक टीम को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। सिपाही से भी हाथापाई हुई। यह खबर मिलते ही कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो गांव के लोग भाग निकले।
पुलिस मामले में केस दर्ज करने की बात कह रही है। बताते हैं एक महिला नित्यकर्म के लिए गई थी। जहां उसके संग बम्भनपुरवा निवासी व्यक्ति ने छेड़खानी की। इस पर महिला के पति ने यूपी 100 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की यूपी 100 की बाइक टीम मौके पर पहुंची।
सूत्र बताते हैं कि बाइक पर एक होमगार्ड व एक सिपाही थे। जब पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वहां की महिलाओं व बच्चों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया। होमगार्ड की महिलाओं ने पिटाई कर दी। सिपाही से भी हाथापाई हुई। इस बीच आरोपी मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन
महिलाओं से घिरे पुलिस कर्मियों ने फौरन कोतवाल को सूचना दी। कोतवाल अंबर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर गांव के अधिकांश लोग भाग निकले। पुलिस खाली हाथ वापस आ गई।
पुलिस गार्ड व सिपाही से मारपीट की बात से इंकार कर रही है। कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगा था। यूपी 100 की बाइक सवार टीम गांव गई थी।
टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट नहीं हुई, लेकिन विरोध किया गया।