{"_id":"57891b474f1c1bb17b13df5a","slug":"six-scorched-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मासूम समेत छह झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से मासूम समेत छह झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नित्यक्रिया के लिए गया एक मासूम जमीन पर गिरे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट से झुलस रहे बच्चे को बचाने दौड़े परिवारीजन भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इन लोगों को सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के समैयाडीह गांव निवासी वीरेंद्र का पुत्र मनीष कुमार (7) घर से शाम करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए निकला था। इसी बीच रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के टूटे तार की चपेट में आकर वह झुलस गया।
विज्ञापन
उसका शोर सुनकर बचाने के लिए दौड़े वीरेंद्र (35) पुत्र बाबूलाल, कंटू (38) पुत्र श्रीकेशन, जगदेई (65) पत्नी श्रीकेशन, सुनीता (32) पत्नी वीरेंद्र भी झुलस गईं। प्रधान फिरोज अहमद ने किसी तरह आपूर्ति बंद कराई और करंट से झुलसे लोगों को सीएचसी पहला में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन