फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shicshamitr protest

महिला शिक्षामित्र को मारा धक्का, विरोध में प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

देरी से स्कूल पहुंचने से गुस्साए शिक्षक ने महिला शिक्षामित्र को धक्का दे दिया। इससे वह स्कूल की दीवार से टकराकर बेहोश हो गई। शिक्षामित्र को बेहोश देख शिक्षक के हाथ-पांव फूल गए और वह स्कूल छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


तकरीबन डेढ़ घंटे तक शिक्षामित्र स्कूल में ही पड़ी रही, हालांकि बाद रसोइयों ने फोन पर उसके परिवारीजनों को सूचना दी। आननफानन परिवारीजन उसे सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे शिक्षामित्रों ने आरोपी शिक्षक पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, बीएसए व सीओ सिटी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। शिक्षामित्र की हालत अब सामान्य है। मामला बिसवां विकासखंड का है। बीएसए ने आरोपी शिक्ष्ाक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय गोधनी सरैंया में कन्याकुमारी शिक्षामित्र हैं। कन्याकुमारी का कहना है कि कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसी वजह से गुरुवार को आधा घंटा देर से सुबह 8.30 बजे स्कूल पहुंची। स्कूल पहुंचते ही प्रधानाध्यापक खलील अहमद आग बबूला हो गए।

बिना कुछ सुने डांटने लगे। कहने लगे आपकी हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर दी है। आप घर पर बैठिए स्कूल मत आइए। आरोप है कि डांटने के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने जोर से धक्का दे दिया, जिससे पड़ोस की दीवार से टकराकर मैं बेहोश हो गईं।

उधर, शिक्षामित्र के बेहोश होते ही शिक्षक घबराकर स्कूल छोड़ भाग निकले। टीचर को बेहोश देख बच्चे भी सहम गए। रसोइयां से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पति ने बिसवां सीएचसी में दिखाया। इसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।


इस दौरान पूरे जिले में यह खबर फैल गई। सैकड़ों शिक्षामित्र जिला अस्पताल पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव, सीओ सिटी राहुल मिठास, बीएसए संजीव सिंह व भारी पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed