फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rurals house burned

ग्रामीण का घर जलाया

Mon, 27 Jul 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 27 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना से तनाव को देखते गांव में पुलिस तैनात की गई है। क्षेत्र में ग्राम दोस्तपुर निवासी राम अधार सोमवार दोपहर घर में मौजूद था।

उसी दौरान गांव का बलवंत पहुंचा और गालियां देने लगा। रामधार के विरोध करने पर बलवंत ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर राम अधार को बाहर खदेड़ने के बाद बलवंत ने उसके कच्चे घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


आग लगते ही घर का छप्पर जल उठा। अपना आशियाना जलते देख राम अधार ने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। तो बलवंत धमकाते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राम अधार के घर का सामान जलकर राख हो चुका था।

अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचे पीड़ित ने गांव के बलवंत के खिलाफ तहरीर दी है। राम अधार के साथ परिवारीजन घटना से दहशतजदा हैं। उन्हें दोबारा बलवंत के हमले का खौफ सता रहा है।

ग्रामीण भी बलवंत के कारनामे से डरे हैं। राम अधार का आरोप है कि गांव में दबंगई बनाए रखने के लिए बलवा लोगों के साथ मारपीट करता है। पहले भी कई बार बलवंत उसकी पिटाई कर चुका है।


लेकिन विवाद से बचने के लिए राम अधार ने कोई तहरीर थाने पर नहीं दी। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह के मुताबिक राम अधार की तहरीर पर बलंवत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed