फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Roof collapses, four dead, three injured

छत ढही, चार की मौत, तीन घायल

Fri, 28 Jul 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Roof collapses, four dead, three injured

इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। रामकोट में गुरुवार रात कमरे की छत ढहने से दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मरने वालों में दो मामा व दो भांजे हैं। ये लोग ननिहाल में रहकर पढ़ते थे।

विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के कैमहरा निवासी सर्वेश के बच्चे प्रियांशु (7), नैमिष (5), राखी (9) अपने नाना रामकोट के ग्राम गोकुलपुर निवासी बंशीलाल के घर पर रहकर पढ़ाई करते थे। गुरुवार रात भोजन करने के बाद तीनों बच्चे छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। कुछ देर बाद नाना बंशीलाल के पुत्र सीताराम (21), राम सहारे (12), सियाराम (15) तथा बंशीलाल के भाई इतिवारी लाल का पुत्र मोनू (15) भी पढ़ने आ गए।
विज्ञापन


इस बीच देर रात अचानक छत भरभराकर ढह गई। इससे छत पर मौजूद मामा-भांजे मलबे में दब गए। उधर, शोर सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक प्रियांशु, नैमिष के अलावा उनके मामा राम सहारे व सीताराम की दबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सर्वेश की पुत्री राखी, बंशीलाल के पुत्र सियाराम व इतिवारी लाल का पुत्र मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने आननफानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने मोनू व सियाराम को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed