फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Robbery in two houses

होमगार्ड समेत दो के घरों में डाका

Sat, 09 Jul 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Robbery in two houses
डाका - फोटो : अमर उजाला

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सशस्त्र डकैतों ने अलग-अलग गांवों में होमगार्ड के परिवार समेत दो घरों में डाका डाला। डकैत करीब दो लाख रुपये कीमत का माल उठा ले गए हैं। पुलिस ने काफी हीलाहवाली के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ने मौके पर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय जीत निवासी विकास यादव होमगार्ड हैं। शुक्रवार रात उसके पिता रामेंद्र घर के बाहर सो रहे थे। परिवार घर में था। देर रात आठ सशस्त्र डकैतों ने उसके घर में धावा बोल दिया। डकैतों ने घर के बाहर सो रहे रामेंद्र को बंधक बनाया और घर का दरवाजा खुलवाने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


जब रामेंद्र ने इन्कार किया, तो डकैत खुद ही दरवाजा तोड़ने में जुट गए। उधर, आवाज सुनते ही होमगार्ड विकास यादव व उसकी बहन रोशनी की नींद खुल गई। विकास अपनी बहन के साथ छत पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। गांव के लोग एकजुट होकर दौड़े तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव के लोग सहम गए। इसी बीच डकैतों ने घर का दरवाजा तोड़ कमरे में रखी 7 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर, कपड़े आदि लूट लिए। माल हाथ में आने के बाद डकैत हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इसी रात डकैतों ने क्षेत्र के ग्राम मलिकापुर निवासी त्रिभुवन के घर धावा बोला।

त्रिभुवन भी घर के बाहर सो रहा था। डकैतों ने उसे बंधक बनाने के बाद दरवाजा खुलवाया। जिसके बाद परिवार की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। शोर न मचाने की धमकी देते हुए घर से 10 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर लूट लिए। जिसके बाद मौके से भाग गए। 

विकास यादव ने बताया कि डकैत उसके घर से एक लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। जबकि त्रिभुवन का कहना है कि डकैतों ने उसके घर से 90 हजार रुपये का माल लूटा है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।


सूचना मिलते ही एएसपी मनोज सोनकर डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर एएसपी ने पीड़ित परिवारों ने से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed