फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Robbery in Hempur

इमलिया सुल्तानपुर के हेमपुर गांव में डकैती

Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Hempur
डकैती के बाद घर में बचा सामान देखता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में डकैतों ने बुधवार रात प्रधान व उसके भाई के घर धावा बोल नकदी व जेवर आदि लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई भी की। बदमाशों ने पड़ोस के राजेपुर गांव में भी एक महिला के घर धावा बोला, लेकिन वहां लूटपाट नहीं कर सके। हालांकि पुलिस घटना को रंजिश बता रही है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


हेमपुर व उसके मजरा राजेपुर में बुधवार रात करीब 12 डकैतों ने धावा बोल दिया। हेमपुर गांव के प्रधान खंजन व उसके भाई भगवानी के घर गांव के बाहर बने हैं। वारदात के वक्त बेटे गांव के बाहर बने मकान में थे। परिवारीजनों के मुताबिक देर रात तीन बजे असलहों से लैस 12 डकैत अंदर घुस आए। इन लोगों ने परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और सभी के मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन


प्रधान के पुत्र अरविन्द ने विरोध किया तो असलहों के बट से उस पर प्रहार कर दिया। घर की महिलाओं से जेवर व दो हजार नकदी छीन ली। संतोष के मुताबिक डकैत प्रधान को जान से मारने की बात कह रहे थे। भगवानी ने बताया कि घर में बेटी भी आई थी जिसके जेवर, 19 हजार रुपये भी उठा ले गए। यहां घटना को अंजाम देने के बाद डकैतों ने पड़ोस के गांव राजेपुर में हरदयाल की पत्नी के घर धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला द्वारा विरोध करने पर उसकी पिटाई की और बक्सा उठा ले गए। बक्से में हजारों के जेवर आदि थे। ग्राम प्रधान खंजन ने बताया कि चुनाव के बाद से ही उसे मार डालने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते पुराने घर में रहता हूं। पीड़ितों ने बताया कि इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। आरोप है कि केस दर्ज नहीं किया गया। थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि मामला रंजिश का है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed