{"_id":"59a068e84f1c1b4f138b492d","slug":"refined-palm-oil-found-unsafe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइंड पॉम ऑयल मिला असुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिफाइंड पॉम ऑयल मिला असुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
oil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से भरे गए रिफाइंड पॉम ऑयल का नमूना सेंट्रल लैब की जांच में अनसेफ मिला है। जांच में पता चला है कि यह मानव जीवन के लिए असुरक्षित है। इस पर विभाग ने वाद संस्तुति के लिए फाइल आयुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन
टीम ने 9 दिसंबर 2016 को शहर के विजयलक्ष्मी नगर में विशाल ट्रेडर्स के यहां छापा मारा था। यहां से रिफाइंड पॉम ऑयल का एक नमूना भरा गया था। राजकीय प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में यह अनसेफ मिला था।
विज्ञापन
तेल में रेंसीडिटी अधिक मिली। जबकि यह शून्य होनी चाहिए। व्यापारी ने राजकीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए इसे सेंट्रल लैब से जांच कराने का आवेदन किया था। गाजियाबाद की सेंट्रल लैब से आई जांच रिपोर्ट में भी यह अनसेफ निकला है।
विज्ञापन
जिस पर विभाग ने वाद संस्तुति के लिए आयुक्त को फाइल भेज दी है। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि अब व्यापारी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा।