{"_id":"5a3558c74f1c1b0d698c24f5","slug":"pushing-away-a-young-man-from-moving-bus-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से युवक को दिया धक्का, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस से युवक को दिया धक्का, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद में शुक्रवार रात एक युवक चलती बस से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि युवक के गिरने के बावजूद बस चालक गाड़ी को दौड़ाता चला गया था। उधर, मृतक के परिवारीजन युवक को बस से धक्का देकर गिराने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन
ग्राम हुसैनपुर कैमहरा निवासी रामशंकर यादव (26) अपने ननिहाल तालगांव के ग्राम मुलाहिमपुर में रहता था। शुक्रवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया था। यहां पर काम निपटाने के बाद शुक्रवार शाम बस में सवार होकर घर के लिए चल दिया। खैराबाद में बिजवार के निकट वह चलती बस से गिर गया।
विज्ञापन
इससे बस का पिछला पहिया राम शंकर के ऊपर से गुजर गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस समेत मौके से भाग गया। उधर, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक को चलती बस से धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक के पिता संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि जिस दौरान रामशंकर यादव बस में सफर कर रहा था, उसी बीच किसी व्यक्ति से उसका विवाद हुआ था। विवाद के दौरान रामशंकर यादव को धक्का देकर बस से गिरा दिया गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। खैराबाद के थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।