फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pharmacist gave the expired medicine, pregnant condition worsenedsita

फॉर्मासिस्ट ने दी एक्सपायर्ड दवा, गर्भवती की बिगड़ी हालत 

Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist gave the expired medicine, pregnant condition worsenedsita

पिसावां पिसावां में फॉर्मासिस्ट की लापरवाही से एक गर्भवती की जान पर बन आई। फार्मासिस्ट ने एक्सपायर्ड दवा दे दी, जिसे खाने से महिला की तबियत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराकर किसी तरह उसकी जान बचाई गई। इस मामले में पीड़िता की सास ने फॉर्मासिस्ट के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक से लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन


पिसावां की फरीदपुर निवासिनी श्यामा का कहना है बहू अन्नू को सीएचसी पिसावां पर 10 जुलाई को दिखाया था। बहू को पेट में दर्द हो रहा था। इस पर यहां तैनात फॉर्मासिस्ट कीर्ति प्रकाश ने आयरन की गोली दे दी। इन दवाओं को खाने से बहू की हालात बिगड़ गई।
विज्ञापन


जब दवा देखी तो वह एक्सपायर्ड थी। इसके बाद हालत खराब होने पर बहू को महोली इलाके के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बहुत मुश्किल से उसकी जान बच पाई। काफी पैसे भी खर्च हुए। यह सब फॉर्मासिस्ट की लापरवाही की वजह से हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्मासिस्ट कीर्ति प्रकाश का कहना है कि  यह आरोप बुनियाद है। साजिश के तहत शिकायत हुई है। डीजी हेल्थ तक पहुंच है। पूरा मामला देख लिया जाएगा। उधर पिसावां सीएचसी के अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की सास की तरफ से एक्सपायर्ड दवाएं दिए जाने का शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed