फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People beaten constable

बाइक पर बैठने के विवाद पर दबंगों ने आरक्षी को पीटा

Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
People beaten constable
crime - फोटो : demo pic
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला शेखसरांय पटिया में किराए के मकान में रह रहे आरक्षी व स्थानीय निवासी युवक से बाइक पर बैठने को लेकर शनिवार देर शाम विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गया। जिसके बाद दबंग युवकों ने आरक्षी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे आरक्षी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस लाइन से एसपी आवास पर गारद ड्यूटी करने वाला आरक्षी ओवैस रजा शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखसरांय पटिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। बताते हैं कि शनिवार देर शाम करीब दस बजे आरक्षी आवास पर था।
विज्ञापन


यहां उसकी बाइक पर मोहल्ले का ही निवासी आकिफ बैठ गया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आकिफ के साथ एक उसका साथी भी आ गया। इस बीच आकिफ व उसके साथी का आरक्षी से मारपीट होने लगा। मारपीट में आकिफ व उसके साथी ने आरक्षी पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया, जिससे आरक्षी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी भाग निकले। जिसके बाद जख्मी आरक्षी कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसका उपचार कराया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि आरक्षी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed