{"_id":"57f7da914f1c1b6d5326f7a4","slug":"one-kill-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। इससे मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया। बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानगांव थाना क्षेत्र के बजरंगगढ़ निवासी कल्लू (52) अपने चचेरे भाई इलियास (40) के साथ लहरपुर गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम दोनों भाई मोटर साइकिल से लहरपुर से घर के लिए चल दिए। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली मोटर साइकिल सवार लोगों को रौंदते हुई निकल गई।
विज्ञापन
इससे मोटर साइकिल पर सवार कल्लू व इलियास गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को लेकर तंबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे लेकिन अस्पताल जाते समय कल्लू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने इलियास की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।