फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Old man body was found in the field

खेत में मिला ग्रामीण का शव

Wed, 07 Sep 2016 10:56 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 07 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Old man body was found in the field
ग्रामीण का शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

सदरपुर इलाके के एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान देखे गए हैं। खबर पाकर पुलिस व परिवारीजन पहुंच गए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक बरामद हुई है। वह घर से रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकला था। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  

विज्ञापन


सदरपुर के छठवाना मजरा जहांगीराबाद गांव निवासी कमलेश वर्मा उर्फ बवाली (60) बुधवार को बाइक से अपने रिश्तेदारी बिसवां के सकन्ना गांव जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव रास्ते में सकरन  के पटना रोड के पास खेतों के बीच पड़ा मिला। उसकी बाइक घटनास्थल से कुछ दूर पड़ी थी। खबर पाकर परिवारीजन व पुलिस भी पहुंच गए।
विज्ञापन


गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि गला दबा कर हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन ने तहरीर नहीं दी है। एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि कमलेश वर्मा बाइक से कहीं जा रहा था। पड़ोस में ही बाइक पड़ी थी। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed