{"_id":"57375c4e4f1c1b577991a31d","slug":"oil-depo-seal-of-mla-rampal-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक रामपाल के बेटे का तेल डिपो सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक रामपाल के बेटे का तेल डिपो सील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
तंबौर में विधायक रामपाल यादव के पुत्र का केरोसिन डिपो सील करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां विधायक रामपाल यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को प्रशासन ने विधायक के पुत्र रामेंद्र यादव का तंबौर में केरोसिन डिपो सील कर दिया। डिपो पर करीब 400 लीटर केरोसिन अधिक मिला था। शुक्रवार को यहां छापा मारा गया था। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने डिपो पर पुलिस का पहरा बैठा दिया है। बिसवां में भी एक डिपो को प्रशासन ने सील कर दिया है।
विज्ञापन
बिसवां विधायक रामपाल यादव के पुत्र रामेंद्र का तंबौर कस्बे में डिपो है। शुक्रवार को यहां पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह व लहरपुर एसडीएम रतीराम ने छापा मारा था पर अभिलेख न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शनिवार दोपहर तीन बजे एक बार फिर से जिला पूर्ति अधिकारी व एसडीएम तंबौर डिपो पहुंचे। यहां पर स्टाक रजिस्टर देखने के बाद डिपो में मौजूद तेल को नापा गया।
विज्ञापन
इस दौरान 5100 लीटर तेल मौजूद मिला। जबकि क्षमता 4709 लीटर तेल रखने की है। अधिकारियों ने तेल को कब्जे में ले लिया। वहीं डिपो के टैंक व मशीन को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि डिपो पर क्षमता से अधिक तेल पाया गया है।
विज्ञापन
तंबौर कस्बे के कोटेदार सरवर अली को 2400 लीटर व गुलाम रब्बानी को 2300 लीटर तेल सुपुर्द किया गया है। उधर, बिसवां कस्बे में मूसाराम भगवानदास के तेल डिपो पर शुक्रवार को प्रशासन ने छापा मारा था। इस डिपो पर 204 लीटर केरोसिन अधिक पाया गया था। डिपो सील कर केस दर्ज करा दिया गया है।