फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now IG STF Monitoring the case of triple murder

आईजी एसटीएफ कर रहे मामले की मॉनिटरिंग

Sat, 24 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now IG STF Monitoring the case of triple murder
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

ट्रिपल मर्डर मामले में अपनी किरकिरी करा चुकी सीतापुर की पुलिस काफी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पुलिस की ओर से मामले में दबोचे गए कांशीराम कॉलोनी निवासी शातिर अपराधी शरीफ को पुलिस ने जेल भेजकर भले की वारदात के खुलासे का दावा किया हो लेकिन लगातार उठ रहे सवालों से पुलिस की साख दांव पर है। ऐसे में अब आईजी एसटीएफ पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


छह जून को दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी कामिनी व पुत्र को लूटपाट को दौरान बदमाशों ने गोली मार दी थी। व्यापारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया था लेकिन तस्वीरें धुंधली होने से पुलिस को मायूसी मिली थी।
विज्ञापन


मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस पर वारदात के खुलासे का भी दबाव था। एसटीएफ भी लगी थी। इसी बीच 20 जून को पुलिस ने शरीफ को पकड़कर मामले का खुलासा करने का दावा किया। हालांकि व्यापारी की बेटियां व कई व्यापारिक संगठनाें के पदाधिकारियों ने खुलासे व पुलिस की कहानी पर सवाल कर मामले को फर्जी बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नाराज बेटियों ने लखनऊ में पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। बेटियों ने सीबीआई से जांच कराने का आग्रह किया था। मामले में अपनी फजीहत कराने वाली सीतापुर पुलिस की साख दांव पर है।

बताते हैं कि मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद अब आईजी एसटीएफ अमिताभ यश खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ से उन्होंने बताया कि मामले की उनके द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। ट्रिपल मर्डर व लूट के मामले में दबोचे गए शरीफ का उन्होंने भी इंट्रोगेशन किया। पूरे मामले पर गहनता से नजर रखी गई है।  

सोमवार को रिमांड पर सूरज को ले सकती है पुलिस
ट्रिपल मर्डर के खुलासा के बाद पुलिसिया कहानी पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस जमानत खारिज कराकर जेल गए एक शातिर अपराधी सूरज यादव को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में हैं।

पुलिस सोमवार को सूरज को रिमांड पर ले सकता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सूरज को रिमांड पर लेकर वारदात से जुड़े कुछ अहम क्लू मिल सकते हैं। हालांकि पुलिस से बचने के लिए सूरज एक मामले में अपनी बेल खारिज कराकर जेल चला गया।


पुलिस पूछताछ के लिए उसको रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शहर के ट्रिपल मर्डर मामले की सीसीटीवी फुटेज में जो युवक बाइक पर हेलमेट लगाए दिख रहा है। उसकी कदकाठी सूरज से काफी मेल खा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed