{"_id":"586d35204f1c1b4436158471","slug":"nagar-mla-caught-promotional-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक का प्रचार वाहन पकड़ा, चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर विधायक का प्रचार वाहन पकड़ा, चालान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर और पोस्टर हटवाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता लगते ही प्रशासन एकाएक एक्शन में आ गया। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सड़क पर आ गए और कार्रवाई में जुट गए। हालांकि पहला निशाना विभिन्न पार्टियों के नेताओं के बैनर व होर्डिंग्स बने। इन्हें हटाने में प्रशासन देर शाम तक मुस्तैद रहा। जिला मुख्यालय पर नगर विधायक का प्रचार वाहन कार्रवाई की जद में आया है। जबकि राज्यमंत्री के वाहन चालक को चेतावनी दी गई है। जिसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही एडीएम राम केवल तिवारी ने सीओ राम सनेही यादव, प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह पुलिस बल के साथ लालबाग चौराहे पर विभिन्न पार्टियों की होर्डिंग उतरवाना शुरू कर दिया है। दोपहर तक मुख्य बाजार व शहर के हर मार्गों पर नेताओं व पार्टियों के बैनर व होर्डिंग उतारे जाते रहे।
विज्ञापन
इसी बीच नगर विधायक का प्रचार वाहन लालबाग चौराहे पर आ गया। जिसमें तेज स्पीकर व संगीत बजाकर विधायक पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही थी। चालान काट वाहन को तत्काल कोतवाली को भेज दिया गया। लालबाग चौराहे पर ही राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी का चौपहिया वाहन भी उधर से गुजरा। अधिकारियों ने वाहन रोककर उस पर लगा पोस्टर हटाने को कहा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। लहरपुर, महमूदाबाद, मिश्रिख, महोली, सिधौली, बिसवां में बैनर व पोस्टर हटाए गए।
विज्ञापन