{"_id":"5818cd324f1c1b5e3843658c","slug":"murder-in-ramcoat","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से ग्रामीण को काट डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से ग्रामीण को काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
कत्ल किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट में सोमवार दोपहर एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसकी लाश गन्ने के खेत में पड़ी मिली। घटना के पीछे रंजिश वजह बताई जा रही है। उसके बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
रामकोट के नेवादा मंसूरपुर निवासी सुरेश चंद्र यादव (45) पुत्र छेदीलाल सोमवार सुबह घर से निकला था। जिसके बाद दोपहर को उसकी लाश गांव के पास ही करुणा शंकर के गन्ने के खेत में पड़ी मिली। सुरेश का शव खून से लथपथ था। शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे। जानकारी होने पर मृतक के परिवारीजन व पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
बेटे सुधीर यादव का कहना है कि उसके पिता की गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। इसी वजह से हत्या कर दी गई है। सुधीर का कहना है कि गांव निवासी ठाकुर पासी ने उसके पिता की हत्या की है। उसने ठाकुर पासी को नामजद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि सुरेश के मवेशी आरोपी के खेत में अक्सर नुकसान करते थे। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हशिये से कई वार कर दिए, जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
यह विवाद आसपास कई लोगों ने देखा था। बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।