फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mother and son fell from the train, condition critical

ट्रेन से गिरे मां-बेटे, हालत गंभीर

Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mother and son fell from the train, condition critical

बिसवां में चीनी मिल के समीप रेलवे के आउटर के पास रविवार सुबह एक मां-बेटा संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से जख्मी पड़े मिले। महिला गाजीपुर जिले की रहने वाली है। माना जा रहा है कि महिला और उसके बेटे को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया होगा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जख्मी मां-बेटे को पहले बिसवां सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों को होश नहीं आया था। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। बिसवां में चीनी मिल के निकट रेलवे के आउटर के पास रविवार सुबह एक महिला और उसका मासूम बेटा संदिग्ध हालात में पड़े देखे गए।
विज्ञापन


दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान महिला के पास से बरामद कुछ दस्तावेजों से उसकी पहचान गाजीपुर जिले के कांडा थाना क्षेत्र के गोंडा निवासी अर्चना (24) पत्नी शिवनंदन व उसके बेटे की तीन वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। बिसवां से चिकित्सकों ने महिला और उसके बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला व उसके बेटे के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताते हैं कि संभवत: यह महिला व उसका बेटा दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला और उसके बेटे को ट्रेन से फेंक दिया गया होगा।


समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल में भर्ती महिला और उसके बेटे को होश नहीं आया था। चिकित्सक भी दोनों की हालत नाजुक बता रहे हैं। सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस महिला की पहचान के आधार पर उसके घर वालों से संपर्क का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed