{"_id":"d2d843c70c31ef4d7fade01501ceca86","slug":"miscreants-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जुड़ौरा के निकट शारदा सहायक नहर पटरी मार्ग पर गुरुवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन
उससे दो मोबाइल व नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर निवासी प्रमोद सदरपुर थाना क्षेत्र के शमसाबाद निवासी अपनी नानी मुन्नी देवी की दवा लेने गुरूवार की सुबह फ तेहपुर गया था।
दवा लेकर वापस लौटते समय करीब दो बजे जब वह शारदा नहर की दक्षिणी पटरी पर राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के सामने पहुंचा, तभी उसे तीन बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने प्रमोद की बाइक की चाभी नहर के किनारे लगी झाड़ी में फेंक दी। इसके बाद बदमाशों ने प्रमोद व उसकी नानी का मोबाइल तथा प्रमोद की जेब में रखे सात सौ तथा नानी के पास के एक हजार रुपए छीनकर शोर न मचाने की धमकी देते हुए फ रार हो गए।
विज्ञापन
भयभीत प्रमोद ने पड़ोस के गाव ख्वाभीपुर पहुंचकर ग्रामीणों को घटना के संबंध में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रमोद की बाइक की चाभी काफ ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाली। कोतवाल रघुवीर सिंह ने जानकारी होने से इन्कार किया है।