फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Minor lover doubles suicide

नाबालिग प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

Mon, 03 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 03 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Minor lover doubles suicide
प्रेम में दीवाने हुए किशोर जोड़े ने रविवार रात खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह दोनों के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते मिले। दोनों ने फांसी के लिए एक ही रस्सी का इस्तेमाल किया था। ग्रामीणों की माने तो दोनों एक दूसरे को बेहद प्रेम करते थे, जिन्होंने सामाजिक बंदिशों से तंग आकर ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़े के परिवार इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। मृत किशोर कक्षा आठ का छात्र था। कोतवाली क्षेत्र के नरहरा निवासी एक िकशोर (17) का अपने ही मोहल्ले में रहने वाली किशोरी (16) से प्रेम प्रसंग चलता था। प्यार जब परवान चढ़ा, तब चर्चाएं आम हो गईं।
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर दोनों के ही परिवार ने उनके मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। शायद यही वजह रही कि वे दोनों साथ न जी पाने को लेकर बेताब हो उठे। रविवार की रात जब प्रेमी युगल का परिवार अपने-अपने घरों में सो रहा था। उसी दौरान दोनों अपने घरों से निकलकर गांव के बाहर एक खेत में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर दोनों ने शीशम के पेड़ पर एक ही डाल में रस्सी का फंदा कसकर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह जब गांव के लोग नित्यकर्म के लिए खेतों की तरफ निकले तो इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके प्रेमी युगल पर पड़ी। यह देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।

गांव के लोगों ने प्रेमी जोड़े के घरों को सूचना दी। पता चला कि िकशोर की मां व भाई तो किसी रिश्तेदारी में गए हैं। घर पर अकेले उसकी बहन ही मौजूद है। आननफानन घटनास्थल पर प्रेमी जोड़े के परिवारों समेत पूरा गांव एकत्र हो गया। पुलिस ने फंदा खोलकर दोनों शवों को कब्जे में लिया।


प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि दोनों की उम्र अभी कम थी। लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। यह दोनों की नादानी ही थी, जो इस तरह का कदम उठा लिया। उधर, दोनों के परिवार के सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। किशोर व िकशोरी दोनों पासी जाति के थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed