{"_id":"60239ef951a64929de80413336455795","slug":"married-woman-killed-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
महोली कोतवाली इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने घटना को लेकर संदेह जताते हुए पुलिस को बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
महोली कोतवाली इलाके के रोहिला गांव निवासी पारूल (30) पत्नी शैलेंद्र गुरुवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के औरंगाबाद से पहुंचे मृतका के पिता श्रीकांत ने पुत्री की मौत को लेकर संदेह जताया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।