{"_id":"006da3f373caa6c5e4a2119187a80def","slug":"married-with-scorched-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसने से विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिसावां इलाके के देवगवां में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। भाई ने पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।पिसावां इलाके के देवगवां निवासी मीरा (35) पत्नी विजय कुमार की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मिश्रिख कोतवाली इलाके के रामपुर ग्रंट गांव निवासी मृतका का भाई गया प्रसाद भी बहन की ससुराल पहुंच गया। मृतका के भाई ने इस बाबत थाने में तहरीर देकर बहन को दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि उसकी बहन की करीब पंद्रह साल पहले शादी हुई थी। शादी केे बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। पुलिस का कहना है कि पति सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन