{"_id":"57f698b74f1c1b7d562701f1","slug":"married-lady-died-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की गुरुवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उधर ससुराल पक्ष का कहना है कि किरन देवी ने धोखे से जहरीला पदार्थ खा लिया।
थानाध्यक्ष रामबाबू यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम अकबरपुर उनई निवासी श्यामू की पत्नी किरन देवी(27) ने गुरुवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किरन देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि करीब 6 वर्ष पहले इटौंजा थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी सुमेरचंद ने पुत्री किरन देवी का विवाह अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी श्यामू के साथ किया था।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए तरह-तरह के सामान की मांग करने लगा। मांगों को पूरा करने के कारण मायके पक्ष परेशान हो गया और उसने बाकी मांगों को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी।
आरोप है कि दहेज की अन्य मांगें पूरी होते न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर किरन देवी को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। विवाहिता के पिता सुमेरचंद ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए बेटी के पति श्यामू, ससुर अंगनू व सास के खिलाफ अटरिया थाने में तहरीर दी है।