फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married killed for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Sun, 06 Sep 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 06 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के हथूरी कटका गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला गया। शुक्रवार रात उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

हरगांव इलाके के हथूरी कटका गांव निवासी रूमा (24) पत्नी रिंकू का शव शुक्रवार रात घर में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत के बाद ससुराल वालों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस व मृतका के मायके वालों को सूचना दी। खबर पाकर तंबौर थाना क्षेत्र के नकहा निवासी मृतका के पिता शत्रोहन ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को मार डाला गया। उसने घटना को लेकर पुत्री के पति, ससुर व सास के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रमेश चंद्र यादव का कहना है कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed