फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man shot dead by dacoits

डकैतों ने युवक को गोली से उड़ाया

Tue, 16 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead by dacoits
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार रात डकैतों ने जमकर कहर बरपाया। डकैतों ने एक घर में लूटपाट का विरोध करने पर युवक के हाथ बांधकर उसे गोली से उड़ा दिया और परिवार की महिलाओं समेत अन्य लोगों की जमकर पिटाई की। इसके बाद नगदी व गहने लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


इससे कुछ देर पहले ही डकैतों ने पास के एक अन्य गांव में भी दो घरों पर धावा बोला। मगर एक घर में ही लूटपाट कर सके। डकैतों ने खुद को पुलिस बताकर इन सभी घरों के दरवाजे खुलवाए थे। इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत है। जबकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अहलादपुर निवासी दामोदर सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात ढाई बजे डकैतों ने वहां धावा बोला और दामोदर को असलहों के बल पर बंधक बनाकर खुद को पुलिस बताते हुए दरवाजा खुलवाने को कहा। इससे घबराए दामोदर ने परिवारीजनों को जगाकर दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डकैतों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी 10 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवर आदि सामान लूट लिया। परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो, डकैतों ने उनकी पिटाई भी की। इसके बाद डकैतों ने गांव के सुनील के घर धावा बोला। वहां भी डकैतों ने खुद को पुलिस बताते हुए दरवाजा खोलने को कहा। इस पर सुनील ने घर का दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया और शोर मचाने लगा। इस पर डकैत वहां से भाग गए।

इसके बाद डकैतों ने पास के ही मरसंडा गांव में धावा बोला। वहां डकैतों ने घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे दामोदर व उसके पुत्र रजनीश (22) को बंधक बना लिया और खुद को पुलिस बताते हुए दरवाजा खुलवाने को कहा। इस पर रजनीश ने विरोध किया तो डकैतों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर दोनों हाथ पीछे बांध दिए।

इसके बाद दामोदर को जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे का दरवाजा खुलवाया। घर में घुसते ही डकैतों ने दामोदर के दूसरे पुत्र कमलेश, उसकी पत्नी व पुत्रियों को बंधक बना लिया और 20 हजार रुपये नगदी व सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।

कमलेश ने विरोध किया तो असलहे के बट से उस पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उसे खींचकर बाहर ले जाने लगे। भाई पर संकट देख रजनीश हाथ बंधे होने के बावजूद डकैतों से भिड़ गया और शोर मचाने लगा। उसके शोर मचाने से डकैत भड़क गए, इसी बीच एक डकैत ने रजनीश के सीने पर गोली मार दी।

इससे रजनीश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और शोर मचाते हुए डकैतों की घेराबंदी शुरू कर दी। मगर डकैत लूटा हुआ माल समेटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। डकैतों के जाने के बाद परिवारीजन घायल रजनीश को लेकर अस्पताल भागे, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी मनोज सोनकर, सीओ रामसनेही, प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम तंबौर व सकरन थाने के पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस अफसरों ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed