फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man murderd

खूंटा गाड़ने के विवाद में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 26 Jul 2016 11:21 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 26 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Man murderd
हत्या के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मिश्रिख कोतवाली इलाके के टिकरिया मधु राजपुरा गांव में मंगलवार की देर शाम खूंटा गाड़ने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियारों से एक- दूसरे पर प्रहार किए गए। इस घटना में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिश्रिख कोतवाली इलाके के टिकरिया मजरा जुहूरा गांव निवासी गोकर्ण( 50)  पुत्र फकीरे का गांव के ही बाबूराम और बलदेव खूंटा गाड़ने को लेकर मंगलवार देर शाम विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में गोकर्ण की धारदार हथियार से जख्मी होकर मौत हो गई, वहीं दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मृतक गोकर्ण का भाई रामपाल व दूसरे पक्ष से बाबूराम व उनकी पत्नी शांति देवी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed