फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man injured in firing

हर्ष फायरिंग में युवक जख्मी

Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक गेस्ट हाउस में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में खाना बना रहे कारीगर को गोली लग गई।

विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

शहर कोतवाली इलाके में इस्माइलपुर के निकट एक गेस्ट हाउस में मांगलिक कार्यक्रम के लिए खाना पक रहा था। शादी की सालगिरह को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में आलमनगर निवासी हरीश (32) पुत्र खूबचंद को गोली लग गई। समारोह में युवक को गोली लगने से वहां हड़कंप मच गया। आननफानन उसेे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उसके पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसकी हालात खतरे से बाहर है। आलमनगर निवासी संजय ने बताया कि वह बुकिंग पर खाना बनाने का काम करता है। वह हरीश समेत कई अन्य लोगों की टीम के साथ खाना बनाने गया था।


हरीश कार्यक्रम के दौरान वहां काम कर रहा था, तभी उसको गोली लग गई। हालांकि संजय ने हर्ष फायरिंग की बात नहीं बताई, लेकिन उसने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी का असलहा गिर गया था। जिससे गोली चल गई।

इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि हर्ष फायरिंग हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जिस युवक के गोली लगने की बात कही जा रही है, उसका मेडिकल परीक्षण चल रहा है। तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed