फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Looting after hostage to family members

परिवार को बंधक बना की लूटपाट

Sat, 03 Dec 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 03 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Looting after hostage to family members
असलहों के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इलाके के सांडा में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। महिलाओं, पुरुष को बंदूक सटा कर करीब डेढ़ लाख के जेवर 22 हजार 500 की नकदी लूट ली और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गृहस्वामी के बेटे ने कुछ बदमाशों को पहचान लेने का दावा करते हुए नामजद तहरीर दी है। लूट की इस घटना का पुलिस चोरी बता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


बिसवां इलाके के सांडा निवासी रामसागर चौराहे पर स्थित अपनी दुकान पर था। रात को उसके घर में उसकी पत्नी राजकुमारी, बहू जूली व शालू, बेटे राहुल व सूरज आदि मौजूद थे। शुक्रवार की आधी रात चार बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि बदमाशों ने परिवार के लोगों पर बंदूक व असलहे सटा दिए और घर से करीब डेढ़ लाख के जेवर, 22 हजार 500 नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने शोर मचाने पर लोगों को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। गृहस्वामी के बेटे सूरज ने एक लुटेरे को पहचान लेने का दावा किया। बताते हैं कि परिवार के लोग पहले असलहे दिखा कर लूट की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिस के दबाव में वह बंदूक सटाने को लोहे की रॉड (बेल्चा) सटाने की बात कहने लगे। पुलिस तब भी लूट की बात मानने


को तैयार नहीं है। पुसिल इस लूट की वारदात को चोरी बता रही है। पीड़ितों की ओर से एक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई है।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि लूटपाट नहीं चोरी हुई है। घर के लोग जान भी नहीं पाए थे और माल पार हो गया था। जब चोर घटना अंजाम दे निकल रहे थे, तब पड़ोसियों ने देखकर शोर मचाया था। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed