फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Loot up to three, including master, teacher

प्रधान, शिक्षक समेत तीन से लूटपाट

Tue, 03 Oct 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Loot up to three, including master, teacher

मछरेहटा, अटरिया व लहरपुर क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की तीन वारदातें अंजाम दी हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनपुर निवासी अनूप पाल मंगलवार सुबह बाइक से ग्राम बघौना गया था। लौटते वक्त अक्किलपुर परसदा मार्ग पर तीन बदमाशों ने अनूप की जमकर पिटाई की और मोबाइल फोन व दो हजार रुपये कैश लूटकर भाग गए। अनूप ने मछरेहटा थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


 लहरपुर के मोहल्ला अंबर सरांय निवासी रोहित राजपूत प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। सोमवार रात वह पैदल ही तहसील रोड से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिटाई कर 600 रुपये व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। रोहित ने लहरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सिधौली ब्लॉक के रघुनाथपुर निवासी दिनेश यादव ग्राम धरावा के प्रधान हैं। रविवार रात वह अटरिया कस्बे से खरीदारी करके बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हिंद अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनेश को रोककर उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद 10 हजार रुपये कैश व मोबाइल फोन लूटने के साथ ही बाइक की चाभी लेकर बदमाश भाग गए। पीड़ित ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed