{"_id":"588254df4f1c1b4216eff263","slug":"liquor-seized-four-arrested-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की चार भट्ठियां पकड़ी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की चार भट्ठियां पकड़ी, चार गिरफ्तार
Amarujala Bureau
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
दारू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा थाना पुलिस ने गुरुवार रात क्षेत्र के पांच गांवों में छापा मार चार स्थानों पर अवैध रूप से चल रहीं शराब भट्ठियां पकड़ीं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 205 लीटर अवैध शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने एक जिला बदर को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष डीके सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार रात क्षेत्र के जालिमपुर बंभिया, जाफरपुर, सेवता, रमुआपुर कालिका बख्श में छापा मारा। इन गांवों में पुलिस ने सतीश, राम नारायन, रमेश व प्रकाश को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके पर शराब बनाने केे उपकरण व 205 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 1000 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया है। पुलिस टीम ने बसंतापुर में शिवकुमार के घर छापा मारा। यहां पर पुलिस को शिवकुमार घर पर ही आराम करता मिला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवकुमार जिला बदर अपराधी है, लेकिन वह घर पर ही मौजूद था। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के साथ पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।