{"_id":"58d7e8254f1c1bfc2f1a3802","slug":"kishore-s-death-drowns-in-the-namish","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रतीर्थ में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चक्रतीर्थ में डूबकर किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
चक्रतीर्थ
- फोटो : अमर उजाला
चक्रतीर्थ में स्नान करने उतरे हरदोई के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर निवासी अनमोल (16) पुत्र राजीव कुमार अपने माता-पिता व भाई के साथ पूर्णागिरी से दर्शन कर नैमिष आया था।
विज्ञापन
नैमिषारण्य पहुंचकर ये लोग चक्रतीर्थ स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान अनमोल नैमिषारण्य चक्रतीर्थ के गहरे कुंड में उतर गया। काफी देर बाद जब वह नहीं निकला तो परिवारीजन को शंका हुई।
विज्ञापन
पुलिस व गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने जब तक उसे निकालते, डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन