फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   killed in mysterious circumstances married

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत

Tue, 07 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 07 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी सलेमपुर निवासी कुलवीर सिंह की पत्नी सर्वजीत कौर (38) को परिवार के सदस्य जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में महिला के पति ने बताया कि मामूली कहासुनी होने पर सर्वजीत कौर ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

उधर, महिला के भाई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार निवासी सरदार जोरावर सिंह ने बताया कि हाल ही में कुलवीर सिंह ने दूसरा विवाह कर लिया है। उसके बाद से वह सर्वजीत कौर की उपेक्षा करने लगा। मामूली बात पर सर्वजीत कौर की पिटाई की जाती थी, उसे ढंग का खाना व कपड़ा तक नहीं दिया जाता था। जानवरों की तरह बर्ताव करते हुए घर का सारा काम उससे ही कराया जाता था। उसे इतनी यातनाएं दी जाती थीं कि वह मजबूर होकर आत्महत्या कर ले। भाई ने इस संबंध में महिला के पति समेत कई लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करने के लिए हरगांव थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed