{"_id":"316ac197df39dfc08b0bc38c0f05006f","slug":"jholachap-s-two-assistants-have-filled-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के दो सहायकों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के दो सहायकों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत के मामले में दो सहायकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं सीएमओ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं आरोपी झोलाछाप दुकान में ताला लगाकर फरार है।
विज्ञापन
बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम नौअन पुरवा में झोलाछाप के इलाज से रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्हनापुर निवासी हुन्ना प्रसाद की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने झोलाछाप नागेश्वरनाथ के दो सहायक ढाखिन निवासी रामकुमार व लोधन पुरवा निवासी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामशंकर यादव ने बताया कि मृतक के भाई राम लखन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। विवेचक आरएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। उधर, घटना के बाद से इलाज करने वाला झोलाछाप अपने सहायकों के साथ फरार है।
विज्ञापन